फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Death of a young man who fell into the canal after colliding with the culvert

पुलिया से टकराकर नहर में गिरे युवक की मौत

Fri, 13 Aug 2021 04:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a young man who fell into the canal after colliding with the culvert
गांव लुधैया में संदीप के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
पुलिया से टकराकर नहर में गिरे युवक की मौत
विज्ञापन

कायमगंज। क्षेत्र के गांव लुधैया निवासी युवक की बाइक पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई। नहर से निकालकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव लुधैया निवासी संदीप (35) गुरुवार रात भाई कुलदीप के साथ पत्नी बच्चे व सास को कायमगंज बस स्टैंड छोड़ने जा रहा था। उसकी सास, पत्नी बीनू व बच्चों को रक्षाबंधन पर बुलाने आई थी। सभी बस से गुरसहायगंज जाने के लिए घर से निकले थे। पत्नी व बच्चे कुलदीप की बाइक पर थे।
विज्ञापन

सास दोस्त की बाइक पर बैठी थी। संदीप की बाइक पर बैग आदि सामान बंधा था। अचरा रोड पर गांव झब्बूपुर पुलिया से संदीप की बाइक गुजर रही थी कि सामने से अन्य वाहन आ गया। उसकी हेडलाइट की रोशनी से संदीप की आंखें चौंधिया गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाइक पर संतुलन खो बैठा और बाइक पुलिया से टकराकर नहर के पानी में गिर गई। धमाके की आवाज सुनकर आगे चल रहे कुलदीप ने बाइक रोक। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से संदीप को पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया।

वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. विपिन कुमार ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव लेकर गांव चले गए। संदीप के एक पुत्र अभि (3) व पुत्री रिया (2) है। संदीप बढ़ई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed