फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dealt in disarray ceremony

अव्यवस्था में निपटा सम्मान समारोह

Mon, 20 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Dealt in disarray ceremony
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ का सम्मान समारोह अव्यवस्थाओं के बीच हुआ।
विज्ञापन
प्रदेश के पदाधिकारी समय से पहुंच गए लेकिन कार्यक्रम संयोजक और जिलाध्यक्ष नदारद थे। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मंच बनना शुरू हुआ। इससे करीब तीन घंटे बाद कार्यक्रम शुरू हो सका।

संगठन की ओर से सोमवार सुबह 10 बजे शोरा कोठी मन्नीगंज में प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान समारोह प्रदेश महासचिव श्याम कुमार बाल्मीकि के संयोजन में होना था। प्रदेश अध्यक्ष एनआर बाल्मीकि, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद बाल्मीकि और प्रदेश महामंत्री अश्वनी बाल्मीकि,  प्रदेश उपाध्यक्ष पंचमलाल बाल्मीकि,  समेत कई प्रदेश स्तरीय नेता समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। दोपहर करीब 12.30 बजे तक न तो कार्यक्रम संयोजक और न ही अन्य

जिम्मेदार पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर मंच बनना शुरू हुआ। इसके चलते दोपहर करीब 1.30 बजे कार्यक्रम शुरू हो सका। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक श्याम कुमार बाल्मीकि, और श्रीकृष्ण बाल्मीकि, ने प्रदेश के पदाधिकारियों का 51 किलो की माला और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष

ने कहा कि सपा सरकार अपना वादा नहीं निभा रही है। अभी तक संविदा सफाई कर्मियों को स्थायी नहीं किया गया है और न ही मृतक आश्रितों की भर्ती की जा रही है। कहा कि नगर पालिकाओं में हड़ताल होने पर नगर पंचायतों के सफाई कर्मी किसी भी हाल में सफाई करने नहीं जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंचमलाल, प्रदेश महासचिव रामकुमार बाल्मीकि,  प्रदेश सचिव चंद्रभान चंदेल, गिरिराज बाल्मीकि,  दिनेश देशमुख, अशोक चंचल, राजेश कुमार, विनय अनुरागी, गोपाल बाल्मीकि,  गगन कुमार, सुरेशचंद्र, धीरज कुमार, संजू बाल्मीकि,  और विजय कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इंद्रजीत आर्य, एमएलसी मनोज अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल और चेयरमैन शमसाबाद विजय गुप्ता भी नहीं आए।

अव्यवस्था को लेकर दी गई चेतावनी
कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर कार्यक्रम संयोजक श्याम कुमार बाल्मीकि  को चेतावनी दी गई है। सख्त हिदायत दी गई है कि आगे के कार्यक्रमों में ऐसा न हो। मुख्य अतिथि इंद्रजीत आर्य मेयर नगर निगम आगरा जरूरी काम से चले गए। इसलिए नहीं आ सके। अन्य लोग क्यों नहीं आए पता नहीं। उनका कार्यक्रम सफल रहा।
रामप्रसाद बाल्मीकि  (कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed