फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of youth found near liquor vend on canal track

Farrukhabad News: नहर पटरी पर शराब ठेके के पास मिला युवक का शव

Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near liquor vend on canal track
कायमगंज। एक युवक का शव नहर पटरी किनारे शराब ठेके के पास पड़ा मिला है। परिजनों ने उसकी चोटें देखकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव शिवरई वरियार निवासी सुरेश चंद्र शाक्य का पुत्र शिवम शाक्य (30) दिल्ली में सिलाई का काम करता है। 23 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह दिल्ली से परिवार सहित गांव आया था।
शनिवार सुबह उसका शव नगला उमेद के पास नहर पटरी के निकट शराब ठेके के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना जब फैली तो उसके परिजन भी पहुंच गए। सीओ सतेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर रामअवतार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शिवम की आंख के पास व सिर में चोट के निशान देखे गए। पीठ पैर में उसे घसीटने के निशान थे। जिससे जाहिर हुआ कि उसे घसीटकर वहां लाकर डाला गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की। पहले तो पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। जब वे नहीं माने तो पुलिस घटनास्थल से शव उठा ले गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश तो नहीं है, लेकिन शिवम के शरीर पर चोट देखकर हत्या की आशंका लग रही है। शव उठने के बाद शिवम की मां ऊषा देवी व पत्नी प्रेमलता परिवार की अन्य महिलाओं के साथ कोतवाली में बिलखती रहीं। शिवम के एक पुत्री छाया (9) व पुत्र कार्तिक (5) हैं। शनिवार को पुलिस ने शिवम का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में शिवम की मौत सिर पर आई गंभीर चोट के कारण होना बताई गई। शिवम की पीठ, पैर व हाथ, कंधे पर एक दर्जन से अधिक चोट के निशान पाए गए।
इंस्पेक्टर रामअवतार ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed