फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   To observe the festival of Kshamavani, it is essential to remove bitterness from the mind.

Farrukhabad News: क्षमावाणी पर्व मनाने के लिए मन की कटुता दूर करना जरूरी

Tue, 29 Sep 2026 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
To observe the festival of Kshamavani, it is essential to remove bitterness from the mind.
फर्रुखाबाद। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 10 दिन चले दसलक्षण पर्व के समापन पर सोमवार को क्षमा मांगी गई। मुख्य वक्ता कन्हैया लाल जैन ने कहा कि क्षमा याचना मन से करनी चाहिए। जब तक मन की कटुता दूर नहीं होगी तब तक क्षमावाणी पर्व मनाने का कोई अर्थ नहीं है। क्षमा मांगने का यह विशेष अनुष्ठान है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोगराज स्थित मंदिर में कन्हैयालाल जैन ने कहा कि जिनमत विश्व का धर्म है। इसका ही दूसरा नाम पर्यूषण पर्व है। यही पर्व पापों का नाश करता है। इसी से शाश्वत सुख की अनुभूति होती है। पर्यूषण पर्व के 10 धर्मों में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, सशौच, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और उत्तम ब्रह्मचर्य है। यह धर्म चारों गतियों के दुखों से निकालकर मोक्ष सुख को करने वाले हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि भगवान महावीर ने हमें आत्मकल्याण के लिए 10 धर्मों के 10 दीपक दिए हैं। प्रतिवर्ष पर्यूषण आकर हमारे अंत:करण में दया, क्षमा और मानवता जागने का कार्य करता है। बिंदिया भटनागर ने कहा कि जैसे हर दिवाली पर घर की साफ सफाई की जाती है, उसी तरह पर्यूषण मन की सफाई करने वाला पर्व है। कन्हैया लाल जैन, कमल कुमार जैन, रोमिल जैन, अभिषेक जैन, नीरज जैन, चिराग जैन, ग्रंथ जैन ने अभिषेक पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में पवन कुमार जैन, मयंक जैन, राजीव जैन, सुरेन्द्र सफ्फड, एसबीआई के चीफ मैनेजर अवनीश कुमार गुप्ता, पूनम जैन, मणि जैन, विमला जैन, कल्पना जैन, चेतना जैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed