{"_id":"6ababeb680d71da2830d7917","slug":"the-cow-should-be-declared-rashtramata-mother-of-the-nation-and-the-central-government-should-enact-a-stringent-law-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111946-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गाय घोषित हो राष्ट्रमाता, केंद्र सरकार बनाए कड़ा कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गाय घोषित हो राष्ट्रमाता, केंद्र सरकार बनाए कड़ा कानून
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गो सम्मान अभियान के तहत वृंदावन धाम से आए संतों ने देशभर में चल रहे 51 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदार होने का आह्वान किया। कहा कि 14 दिसंबर को लखनऊ में हस्ताक्षर युक्त पत्र मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और केंद्रीय कानून बनाने की मांग होगी।
शहर के कादरीगेट स्थित एक अस्पताल में दुर्वासा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास महाराज ब्रह्मचारी की अगुवाई में वृंदावनधाम से आए गोपालानंद सरस्वती महाराज, गोपेश महाराज, ललित महाराज, सर्वेश आचार्य समेत कई प्रमुख संतों ने शहर के गोप्रेमियों संग बैठक की। संतों ने कहा कि गाय को हर हाल में संरक्षित किया जाएगा। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करना होगा। गोहत्या पर पूरी तरह देशभर में प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए अभी तक सवा 15 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर हो चुके हैं। 51 करोड़ हस्ताक्षर के साथ एक पत्र 14 दिसंबर को लखनऊ में प्रमुख सचिव अथवा मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।
बैठक में प्रभात अवस्थी, अमन दुबे, विमलेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, क्रांति पाठक, नारायण द्विवेदी, अवधेश पांडेय, दीपक मिश्रा, दीपक शर्मा, डॉ. राजीव त्रिपाठी, राजीव मिश्रा, अवधेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।