फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a youth found in suspicious condition

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in suspicious condition
कंपिल। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। नगर के मोहल्ला गंगा टोला निवासी रामेश्वर यादव का पुत्र अवधेश (32) हरियाणा के सोनीपत के बल्लभगढ़ में रहकर हलवाई का कार्य करता था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में थाना क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने छानबीन कर शनिवार सुबह युवक के घर घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजन बिलखने लगे। परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि अवधेश दो माह पूर्व घर पर आया था। वह पत्नी सुनीता के साथ बल्लभगढ़ में रहता था। कुछ दिन पूर्व ही वह पत्नी को मायके छोड़कर काम करने चला गया। मृतक छह भाइयों वीरेश, सुनील, विकास, उमेश व दीपू में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed