फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dead body of a young man who left home found on the road, accused of murder

Farrukhabad News: घर से निकले युवक का शव सड़क पर मिला, हत्या का आरोप

Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who left home found on the road, accused of murder
नवाबगंज। फोन आने पर शनिवार की रात घर से निकले युवक का शव रविवार को सड़क पर मिला। घटनास्थल के पास खेत में शराब के खाली क्वार्टर, नमकीन व गिलास सहित कई बाइकों के निशान मिले। सड़क पर दोनों ओर खून था। अज्ञात व्यक्ति युवक के शव को सीएचसी में पहुंचाकर चला गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी आवास का घेराव किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सहपुरा निवासी रमेश चंद्र बाथम का 22 वर्ष का पुत्र श्याम सिंह राजस्थान के जयपुर में तार बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था और वापस नहीं गया। शनिवार रात लगभग 9:15 बजे श्याम सिंह के मोबाइल पर एक फोन आया। श्याम सिंह बिना चप्पल के बनियान व जींस पहने हुए घर से निकल गया। वह वापस नहीं आया। परिजन रात में खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

रविवार सुबह रमेश चंद्र परिजनों व प्रधान के साथ थाने पहुंचे। पुत्र के लापता होने की सूचना दी। एक सिपाही ने मोबाइल पर एक युवक की फोटो दिखाई। बताया कि युवक की देर रात नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस आए। पिता रमेश चंद्र ने शव की शिनाख्त बेटे श्याम सिंह के रूप में की। श्याम सिंह ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाकर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस उसके बाद भी घटनास्थल पर नहीं गई। परिजन घटनास्थल पर गए। वहां सड़क के दोनों ओर खून पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पास के खेत में शराब के खाली क्वार्टर, गिलास, नमकीन के पैकेट पड़े थे। जुते हुए खेत में पैरों के निशान के अलावा बाइक के पहिये के निशान थे। परिजनों ने रविवार दोपहर पुलिस पर हीलाहवाही का आरोप लगाकर एसपी विकास कुमार के बंगले का घेराव किया। पीआरओ ने नवाबगंज एसओ जेपी शर्मा से बात कर परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन वहां से वापस चले गए। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि युवक की दुर्घटना से मौत हुई है। उसका मोबाइल टूट गया था। खेत में मिले शराब के गिलास व खाली पौवा काम करने वाले लोगों ने इस्तेमाल किए थे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, 29 को होने वाली थी शादी
श्याम सिंह की मऊदरवाजा थाना के गांव ढिलावल से शादी तय हुई थी। 29 अक्तूबर को उसकी बरात जाने वाली थी। परिजन शादी की तैयारी में लगे थे। श्याम सिंह की मौत की खबर मिलने पर मां राजेश्वरी, भाई आशीष, सनी, बहन पूजा, मोहनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


मोबाइल से खुलेगा श्याम सिंह की मौत का कारण
श्याम सिंह किसका फोन आने पर अचानक नंगे पैर घर से चला गया। उसका शव नवाबगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क पर मिला। अज्ञात व्यक्ति श्याम सिंह को सीएचसी में छोड़कर चला गया। डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर थाने में सूचना दी। श्याम सिंह के पास मिले मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। श्याम सिंह के परिजन मोबाइल पर फोन कर रहे थे। लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने परिजनों को उसकी मौत की सूचना नहीं दी। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed