{"_id":"64d67159a92896c9af0807a9","slug":"dead-body-of-a-young-man-found-wading-in-kali-river-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-1732-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: काली नदी में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: काली नदी में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। दो दिन पहले शौच करने के दौरान नदी में गिरा मैनपुरी निवासी युवक का शव गगनी गांव के सामने उतराता मिला। रिश्तेदारों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने नदी से युवक का शव निकाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैनपुरी जिले के बेबर थाना क्षेत्र के गांव छबीलेपुर निवासी देवदत्त बाथम का 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार बुधवार शाम गांव के सामने स्थित काली नदी किनारे शौच करने गया था। तभी उसका पैर फिसल जाने से वह नदी के गहरे पानी में डूब गया था। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे डूबता देख परिजनों को सूचना दी थी।
दो दिन परिजनों ने नदी के आस-पास काफी खोजबीन की थी, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने इसकी सूचना कैंटाह निवासी रिश्तेदार शिवराम व भगवत दयाल को दी। शुक्रवार गांव के पास झाड़ियों में संजीव का शव औंधे मुंह फंसा था। इसकी सूचना पर संजीव के भाई राजीव, सुरजीत व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। शव मिलने की सूचना पर पिता देवदत्त, बहन गीता व गोमती रो रोकर बेहाल हो गई।