{"_id":"e193d353c83d77eeb9e18b1f49e60bec","slug":"dcm-bike-collision-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम- बाइक भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम- बाइक भिड़ंत में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक से बाजार जाते समय सामने से आ रही डीसीएम की चपेट में आकर बाइक चालक समेत दो युवक घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना मऊदरवाजा गांव अजमतपुर निवासी रंजीत (23) पुत्र अशोक कुमार शुक्रवार दोपहर दोस्त शिवम पुत्र राजकुमार के साथ गांव ढिलावल किसी काम से जा रहे थे। वह ढिलावल के पास से गुजर रहे थे, उसी समय रंजीत ने आगे जा रही बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया।
तभी सामने से आई डीसीएम की चपेट में आकर दोनों युवक घायल हो गए। हादसे के दौरान बाइक चालक रंजीत हेलमेट नहीं लगाए था। दुर्घटना बाद डीसीएम चालक मय गाड़ी भाग गया। एंबुलेंस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई, यहां डाक्टर ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी होने पर रंजीत की मां सुशीला और बड़ा भाई उमेश समेत परिवार के लोग लोहिया अस्पताल आ गए। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना था कि रंजीत कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी का काम करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था।