फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dargah Jhanda Sharif dispute settled after 25 years

Farrukhabad News: 25 साल बाद निपटा दरगाह झंडा शरीफ का विवाद

Wed, 28 Jun 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 28 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Dargah Jhanda Sharif dispute settled after 25 years
फर्रुखाबाद। शहर की प्रसिद्ध दरगाह झंडा शरीफ को लेकर 25 साल से चला आ रहा विवाद आखि़रकार निपट गया। आपसी सहमति से तय हुआ कि अब सेक्रेटरी नदीम खान दरगाह की देखरेख करेंगे।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने करीब 25 साल से चले आ रहे दरगाह के विवाद को सुलझाने के लिए शहर काजी के आवास पर बैठक बुलाई। इसमें दरगाह झंडा शरीफ के सेक्रेटरी नदीम खान और दरगाह हुसैनिया मुजीबिया के सज्जादा नशीन कारी शाह फसीह मुजीबी के बीच बातचीत हुई। धार्मिक स्थल पर किसी तरह का विवाद न होने पर सहमति बनी। दोनों गुटों ने आपसी विवाद खत्म करके तय किया कि दरगाह की पूरी व्यवस्था सेक्रेटरी नदीम खान को सौप दी जाय। दरगाह हुसैनिया मुजीबिया के नायब सज्जादानशीन हिलाल मुजीबी ने बताया कि आपसी सहमति बन गई है। अब कोई विवाद नहीं रहा। नदीम खान को झंडा शरीफ दरगाह को पूरी तरह से देखरेख के लिए दे दिया गया है। अब सभी एकदूसरे के साथ शामिल होंगे। शहर के मुस्लिम समाज के लोगों ने दरगाह के चल रहे विवाद को निपटाने के लिए थानाध्यक्ष के प्रयासों की सहारना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed