फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daigat sunken pontoon bridge on

ढाईघाट पर पीपों का पुल धंसा

Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Daigat sunken pontoon bridge on
एक ओर धंसा पीपे का पुल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा नदी पर ढाई घाट पर बना पीपों का पुल जल स्तर बढ़ने से धंस गया है। हादसे की आशंका के चलते कल्पवासियों और भाकियू के नेताओं ने पुल ठीक कराए जाने की मांग की है। ढाईघाट पर मेले रामनगरिया लगा है। इसमें साधुसंत कल्पवास कर रहे हैं। ढाईघाट पर जाने के लिए पहली और दूसरी धार पर पीपों का पुल बना है। मेले में भीड़ के चलते इन दिनों पुल से रोजाना करीब 10 हजार लोग गुजरते हैं। रविवार देर रात यह पुल धंस गया।
विज्ञापन


सोमवार को कल्पवास कर रहे मौनी बाबा, विजय गिरि बाबा, जागेश्वरानंद, ओमप्रकाश गिरि, भाकियू के जिला महासचिव संजय गंगवार, जिलाध्यक्ष रामबहादुर राजपूत, सोनेलाल और रामवीर ने बताया कि पुल को जल्द ठीक न कराया गया तो हादसा हो सकता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पुल को ठीक करा दिया जाए। इस संबंध में एई महिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। मरम्मत कार्य शुरू कराने की कवायद चल रही है। मंगलवार तक पुल ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed