{"_id":"6acbe03a3b366a46340e6858","slug":"attachment-notices-pasted-at-the-homes-of-three-absconding-accused-in-the-murder-of-mafia-figure-anupams-uncle-and-aunt-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150019-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: माफिया अनुपम के चाचा-चाची की हत्या में फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: माफिया अनुपम के चाचा-चाची की हत्या में फरार तीन आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के चाचा-चाची की 21 वर्ष पूर्व की गई हत्या के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर मैनपुरी पुलिस ने रविवार को कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। आरोपियों को न्यायालय में 30 अक्तूबर को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी कौशल किशोर दुबे व उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में कौशल किशोर दुबे के भतीजे फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी मथुरा जेल में बंद माफिया अनुपम दुबे सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। न्यायालय के आदेश पर 2025 में मुकदमे की पुन: जांच शुरू हुई। चार आरोपी अब तक फरार चल रहे हैं।
जनपद मैनपुरी के थाना बेवर के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह रविवार को फतेहगढ़ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 में हत्या, जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित चल रहे मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव सिनौड़ा पृथ्वी के मजरा नगला दड़ा निवासी सरोज शर्मा, फतेहगढ़ के मोहल्ला दालमंडी निवासी नरेंद्र उर्फ कल्लू, मोहल्ला कर्नलगंज कटियार मार्केट निवासी बाबी जाटव क्रिश्चियन उर्फ अजय कुमार भी नामजद थे।
विज्ञापन
न्यायालय में पेश न होने पर आरोपियों को फरार घोषित कर वारंट जारी कर दिया गया। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मैनपुरी ने धारा 82 के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए। इसके चलते अभियुक्तों के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है।