{"_id":"6acbdefbcf2621a5cc014380","slug":"youth-suffers-electric-shock-while-climbing-a-pole-to-install-a-transformer-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-149995-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा
विज्ञापन
शमसाबाद। विद्युत उपकेंद्र हुसैनपुर तराई के संतोषपुर फीडर के गांव भिड़ौर में रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान करंट लगने से ठेकेदार का कर्मचारी झुलस गया। उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव भिड़ौर में लगा 16 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन से खराब था। इसके चलते गांव के लगभग 30 घरों की बिजली गुल थी। रविवार दोपहर विद्युत निगम की वर्कशॉप से नया ट्रांसफार्मर लेकर कादरी गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला कलार निवासी ठेकेदार का कर्मचारी दीपांशु पिकअप से गांव भिड़ौर पहुंचा। ट्रांसफार्मर पिकअप में ही रखा था। दीपांशु तार हटाने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ गया। पोल पर चढ़ते ही वह झुलसकर गिर पड़ा।
उपकेंद्र के जेई जुनेद आलम ने बताया कि घटना के समय लाइनमैन कुलदीप दुबे और अमीर सिंह मौके पर मौजूद थे। उनके अनुसार, वर्कशॉप से आया युवक लाइनमैन को बताए बिना ही पोल पर चढ़ गया। जेई ने बताया कि पोल पर चढ़ने से पहले लाइनमैन से शटडाउन लेना जरूरी था लेकिन युवक ने बिना शटडाउन लिए ही पोल पर चढ़ने की गलती की। मामले की जांच कराई जाएगी, ताकि पता चल सके कि घटना किन परिस्थितियों में हुई।