फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fault at milk dairy feeder due to bird collision; substation supply disrupted.

Farrukhabad News: चिड़िया टकराने से मिल्क डेयरी फीडर पर फाल्ट, ठप हुआ उपकेंद्र

Mon, 12 Oct 2026 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Fault at milk dairy feeder due to bird collision; substation supply disrupted.
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ से शहर तक आपूर्ति करने वाले मिल्क डेयरी फीडर में रविवार सुबह जबरदस्त फाल्ट हुआ। इससे न्यू भोलेपुर उपकेंद्र ही ठप हो गया। 33 केवी लाइन की मरम्मत कर उपकेंद्र चालू किया गया। करीब एक घंटे बिजली गुल रही।
विज्ञापन


न्यू भोलेपुर उपकेंद्र के चार फीडरों से आधा फतेहगढ़ सहित शहर के कई मोहल्लों में बिजली जाती है। सुबह करीब 10:55 बजे अंबेडकर कालोनी के पास रखे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर लड़ती हुई चिड़िया टकरा गईं। इससे हुए फाल्ट से जंपर उड़ गए। फाल्ट इतना जबरदस्त था कि 33 केवी लाइन बैठने से उपकेंद्र ठप हो गया। कर्मचारियों ने मिल्क डेयरी फीडर बंद कर 33 केवी लाइन की मरम्मत कर उपकेंद्र चालू कराया। इससे अन्य फीडर चालू किए गए। लाइनमैनों ने मिल्क डेयरी फीडर पर ट्रांसफार्मर के जंपर जोड़े। इससे बाद बिजली बहाल हो सकी।
विज्ञापन


कोल्ड फीडर की रातभर गुल रही बिजली
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ 132 उपकेंद्र से कोल्ड फीडर से आसपास कुछ गांवों में भी बिजली दी जाती है। गांव विजाधरपुर के उपभोक्ताओं ने बताया कि रातभर बिजली न आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता रामविनय चौहान ने बताया कि फीडर पर कोई दिक्कत नहीं थी। कुछ अन्य कारणों से रात में करीब पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed