फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daggamari in front of bus stand with the support of police and traffic department

Farrukhabad News: पुलिस और यातायात विभाग की शह पर बस अड्डा के सामने डग्गामारी

Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Daggamari in front of bus stand with the support of police and traffic department
बस अड्डा के सामने से सवारियां भरते डग्गामार वाहन।
फर्रुखाबाद। बस अड्डा परिसर के सामने डग्गामार वाहनों का संचालन जारी है। इसमें पुलिस और यातायात विभाग की शह साफ झलक रही है। टेंपो और टाटा मैजिक वाहन ओवरलोड सवारियां भरते हैं, छतों पर सामान लादा जाता है, लेकिन मौके पर मौजूद सिपाही आंखें मूंदे रहते हैं।
विज्ञापन

शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बस अड्डा की एक किलोमीटर परिधि में कोई भी डग्गामार वाहन सवारी नहीं भर सकता। इसके बाद भी बस अड्डा के ठीक सामने और सड़क की दूसरी ओर याकूतगंज, कमालगंज, खुदागंज, समधन, गुरसहायगंज और कन्नौज जैसे स्थानों के लिए सवारियां भरी जा रही हैं।
विज्ञापन

बीएसएनएल कार्यालय के सामने पिकअप वाहनों में भी खुलेआम माल भरा जा रहा है। यह सब बस अड्डा पुलिस चौकी और यातायात विभाग के सिपाहियों की मौजूदगी में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के हेल्पर बस अड्डा के अंदर घुसकर यात्रियों को कम किराया और जल्दी पहुंचाने का लालच देकर बहला रहे हैं। इससे न केवल अव्यवस्था बढ़ रही है, बल्कि रोडवेज डिपो को हर माह बड़ी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि एक किलोमीटर दायरे में निजी वाहनों के संचालन पर सख्त प्रतिबंध है। वह इस संबंध में अफसरों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed