{"_id":"648616e4a4953b8255011c36","slug":"daggamar-bus-staff-beat-ti-jam-farrukhabad-news-c-12-1-281966-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डग्गामार बस स्टाफ ने टीआई को पीटा, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डग्गामार बस स्टाफ ने टीआई को पीटा, जाम
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दबंग डग्गामार बस के स्टाफ ने रोडवेज के टीआई को पीट दिया। गुस्साए रोडवेज बसों के स्टाफ ने मुख्यमार्ग पर बसें लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एआरएम व केंद्र प्रभारी ने अधिकारियों से वार्ता की। पुलिस चालक-परिचालकों को समझा रही है।
रविवार रात करीब 8.45 बजे दिल्ली की सवारियों की संख्या अधिक थी। उसी समय मौका पाकर एक डग्गामार बस सामने खड़ी हो गई। उसके स्टाफ ने बस अड्डे के भीतर से सवारियों को ले जाना शुरू कर दिया। वहां तैनात टीआई मोहम्मद कासिम ने उसे रोका, तो वह गाली देने लगा। विरोध करने पर उसने अन्य साथियों को बुला लिया और टीआई कासिम को पीट दिया। मारपीट होती देेख रोडवेज बसों के चालक व परिचालक दौड़े, तो वह बस लेकर भाग गया। इस पर रोडवेज बसों के स्टाफ में गुस्सा फैल गया। उन्होंने मुख्यमार्ग पर बसों को आड़ा तिरछा लगाकर जाम लगा दिया। इससे आवागमन बंद हो गया।
सूचना मिलते ही एआरएम आरसी यादव, केंद्र प्रभारी गौरीशंकर भी पहुंच गए। उन्होंने एसपी को घटना की जानकारी दी। एसपी के गिरफ्तारी आश्वासन के बाद करीब आधा घंटे में जाम खोल दिया गया। रोडवेज बसों के चालक परिचालकों का कहना है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वह बसें नहीं ले जाएंगे। अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं।