{"_id":"5e2890918ebc3e4b410270a3","slug":"cultural-farrukhabad-news-knp540080488","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के सम्मानित प्रतिभागी एवं समाजसेवी डा. अनुपम दुबे व अन्य
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखोबाद। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि समाजसेवी डा. अनुपम दुबे ने सम्मानित किया। कहा कि हर प्रतिभागी को सरलता, सज्जनता अपनानी चाहिेए। अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने कहा कि युवाओं को समाज के साथ माता-पिता की सेवा भी पूरी लगन से करना चाहिए।
स्टेट बैंक स्थित एयर होस्टेस एकेडमी में बुधवार को हुए सम्मान समारोह में मिस टीन इंडिया प्रतिष्ठा सिंह ठाकुर, मिस फर्रुखाबाद आमना, मिस फर्रुखाबाद प्रिंसेज विन्ध्या गुप्ता, मिस्टर फर्रुखाबाद ऋषभ राजपूत, मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद उज्ज्वल शाक्य, मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस-हर्ष दुबे, मिस्टर मॉडल- हर्ष ठाकुर, मिस्टर कानपुर रीजन- गोविंद मिश्रा, मिस्टर मॉडल ऑफ इंडिया-प्रशांत तिवारी को मुख्य अतिथि समाजसेवी डा. अनुपम दुबे ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी सफलता मिलने पर अहंकार नहीं आना चाहिए। नम्रता जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। माता-पिता और गुरु के सम्मान में ही सभी का हित है। अपनी सोच सकारात्मकता में बदलें। गरीबों की मदद करें और मददगार को हमेशा याद रखें। परमात्मा उसी की सहायता करता है, जो दूसरों की सहायता करता है।
महोत्सव समिति अध्यक्ष डा. संदीप शर्मा ने कहा कि युवा समाज की परवाह किए बिना ही सामाजिक कार्य करते रहें। 16 जनवरी के कार्यक्रम का स्थान किसी के दबाव में नहीं बदला गया था, बारिश को देखते हुए यह कदम उठाया गया था। भरोसा दिलाया कि नियमित सामाजिक कार्य करते रहेंगे। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने भी सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव मिश्रा, कृष्णकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, आकाश मिश्रा, मयंक मिश्रा, विवेक चतुर्वेदी, सुनील सक्सेना, आदित्य तिवारी, स्वाति भारद्वाज आदि मौजूद थे।