{"_id":"5983673f4f1c1b994d8b480f","slug":"zanjeer-and-manglesutra-loota-from-the-throats-of-newlyweds","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता के गले से जंजीर व मंगलसूत्र लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता के गले से जंजीर व मंगलसूत्र लूटा
farrukhabad
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पीड़िता कोमल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बाइक सवार लुटेरे घनी आबादी वाले इलाके से गुरुवार को दिनदहाड़े नवविवाहिता से सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
शहर कोतवाली के मोहल्ला खतराना निवासी कृष्णनरायन दीक्षित ने बेटी कोमल की शादी जिला कानपुर के थाना बिल्हौर के कसबा उत्तरीपुरा निवासी धीरज शुक्ला के साथ एक साल पहले की थी। सावन माह में कोमल अपने मायके आई थी। गुरुवार दोपहर कोमल अपनी बुआ की बेटी मुस्कान के साथ टेलर की दुकान पर गई थी।
वहां से लौटने के दौरान घर पास मोड़ पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनका पीछा करते हुए कुछ दूरी पर खड़े हो गए। जैसे ही कोमल लुटेरों के पास से निकली, बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र और सोने की जंजीर को तोड़कर फरार हो गया। शोर सुनकर वहां जमा हुए स्थानीय लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और सीसीटीवी फुटेज के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया। कोमल ने बताया कि बाइक चालक लुटेरा हेलमेट पहने था और पीछे बैठा बदमाश मुंह ढंके था। बाइक काले रंग की थी। जल्दबाजी में उसका नंबर नहीं देख पाई। उसने बताया कि दोनों जेवर करीब 50 हजार रुपये के होंगे। कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।