{"_id":"269a0e384e38669f1ad22e411d4b318c","slug":"young-man-was-shot-and-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवक को गोली मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मारकर घायल किया
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत कार्यालय के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी को रविवार को दिनदहाड़े कोतवाली के निकट गोली मार दी गई। लहूलुहान कर्मचारी को उसके साथी ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला भूसामंडी निवासी राहुल बाल्मीकि जिला पंचायत कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रविवार की दोपहर वह कोतवाली के निकट देशी शराब के ठेके की ओर जा रहा था।
गली के निकट आरोपी दो सगे भाइयों ने घेर लिया और उसे पीटने लगे। विरोध करने पर एक हमलावर ने सीने पर तमंचा लगा दिया। राहुल ने हाथ से उसे हटाने का प्रयास किया । तभी हमलावर ने गोली चला दी जो उसके दायें कंधे पास लगी। इस पर राहुल जान बचाकर भागा तो सड़क पर भगदड़ मच गई। राहुल के दोस्ताें ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंचे।
कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल ने बताया कि उसका एक लड़की से प्रेम प्रंसग है। इस लिए प्रेमिका के घरवालों ने उसे शनिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हाेंने ही उसे गोली मारी। राहुल ने दावा किया कि 22 दिसंबर को कन्नौज के एक मंदिर में प्रेमिका से शादी कर चुका है। इस पर प्रेमिका के परिजनों ने उसे भी पीटा। ये बात प्रेमिका ने उसे फोन पर बताई थी।
विज्ञापन
इसी रंजिश में उस पर भी जानलेवा हमला किया गया। उधर कोतवाल कुंअरबहादुर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है। फायर की जानकारी पर मौके पर जांच कराई गई थी। वहां पर किसी ने भी गोली चलने की जानकारी नहीं दी। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।