फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Walked along the wall, ornament-cash usurped

दीवार के सहारे घुसे, जेवर-नगदी ले उड़े

Sun, 25 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Walked along the wall, ornament-cash usurped
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरा का फायदा उठाकर दीवार के सहारे छत पर चढ़े चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरों से हजारों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी पार कर ली। खटपट की आवाज पर जब तक परिजन छत पर पहुंचे, तब तक चोर फरार हो गए। परिजनों को छत पर बक्सा खुले हुए और कपड़े फैले हुए पड़े मिले। पीड़ित ने इसकी तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


गांव राइपुर चिनघटपुर निवासी देवसिंह के मकान के पीछे खाली खेत हैं। शनिवार रात चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर आए और जीने से घर में उतर गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे बक्सों को उठाकर छत पर ले गए। इसके बाद खोलकर इसमें रखे रुपये व जेवर निकाल लिए। कपड़ों को छत पर इधर-उधर फेंक दिया। खटपट की आवाज पर देवसिंह की पत्नी सुखदेवी जो बरामदे में सो रही थीं, वह जाग र्गइं और उसने पति को बुलाया।
विज्ञापन


वे परिवार के साथ छत पर गए तो बक्सा खुला पड़ा था और कपड़े फै ले हुए थे। चोर वहां से दीवार से कूद कर फरार हो चुके थे। देवसिंह ने अपने भाई लज्जाराम व गांव के लोगों के साथ रात में इधर-उधर खोजबीन की। मकान से कुछ दूरी पर एक सूटकेस पड़ा मिला और एक पेड़ के लिए लोहे की सरिया पड़ी हुई थी। देवसिंह ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दरोगा दलवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। देवसिंह ने बताया कि चोर करीब 70 हजार रुपये के जेवर और 24 हजार रुपये ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed