{"_id":"7dca44311ee590d43a7f96a2c15e8023","slug":"villagers-hurled-acid-the-accused-including-nine-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों पर फेंका तेजाब, आरोपी सहित नौ झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों पर फेंका तेजाब, आरोपी सहित नौ झुलसे
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 14 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचाल घाट चौराहे के पास दुकान के बाहर बैठे ग्रामीणों पर रविवार को देर
विज्ञापन
रात एक व्यक्ति ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब की चपेट में आने से आरोपी समेत
नौ लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांचाल घाट चौकी पुलिस घायलों को
लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां झुलसे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस
पूछताछ में पता चला कि आरोपी को ग्रामीण चिढ़ाकर परेशान करते थे। इस कारण
उसने घटना को अंजाम दे डाला।
पांचाल घाट चौराहे के पास एक दुकान के बाहर शाम के समय फतेहगढ़ के मोहल्ला मछली टोला निवासी दिलशाद वेग, शहर कोतवाली के गांव सोता बहादुर निवासी जाकिर, पप्पू, शेरखान, फहीम, असलम, मुशब्बर बैठे थे। तभी सोता बहादुर निवासी आदिल वहां पहुंचा। उसने झोले से तेजाब की बोतल निकाली और तेजाब फेंकना शुरू कर दिया। इसमें शेर खां की पुत्री आलिमा व आरोपी सहित सभी लोग झुलस गए। तेजाबी हमले से चौराहे पर भगदड़ मच गई। चौकी से चंद कदम की दूरी पर घटना से
हड़कंप मच गया। चौकी पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां घायलों ने आदिल को पीट दिया। अस्पताल में मारपीट की घटना होने की जानकारी मिलने पर कोतवाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी योगेश कुमार भी घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पहुंचे। कोतवाल आरसी यादव ने बताया कि आदिल बुजुर्ग है और घायल हुए लोग उसे चिढ़ाते थे। इससे आजिज आकर उसने ये कदम उठा लिया। पीड़ितों की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करा कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी कक्ष में पंखा न चलने पर शीशा तोड़ा
लोहिया अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष में पंखा न चलने से झुलसे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। एक व्यक्ति से गर्मी से बेहाल होने पर इमरजेंसी कक्ष की खिड़की का एक शीशा तोड़ दिया।