{"_id":"57001cb74f1c1b3701f002d6","slug":"van-parked-beside-the-road-in-the-middle-was-thrashed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े अधेड़ को वैन ने रौंदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे खड़े अधेड़ को वैन ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सूबेदार का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद में सड़क किनारे खड़े अधेड़ को मारुति वैन ने टक्कर मार दी। अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन लोहिया अस्पताल के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया।
गांव नगला सेठ के रहने वाले सूबेदार पुत्र बालकराम कोरी गैस बेल्डिंग का कार्य करते हैं। उनकी गैस बेल्डिंग की दुकान रजलामई में डीएवी इंटर कालेज के पास है।
शनिवार को सूबेदार दुकान के किनारे खड़े होकर अपने दोस्त रनवीर और रघुवीर से बात कर रहे थे। इतने में ही फर्रुखाबाद की ओर से तेज रफ्तार मारुति वैन की चपेट में आकर सूबेदार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रनवीर और रघुवीर बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन घायल सूबेदार को लेकर लोहिया अस्पताल जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र अवनीश (18) और मुनीश (20) हैं। उसकी पत्नी राजवती का रो-रो कर बुरा हाल था।