फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unearthing wine

मिलावटी शराब के गोरखधंधे का खुलासा

Tue, 16 Jan 2018 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Jan 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Unearthing wine
arreseted culprits - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने इटावा बरेली हाईवे के पास एक प्लाट से भारी मात्रा में मिलावटी और अरुणांचल प्रदेश की शराब बरामद कर एक को दबोच लिया। टीम ने दो कार को कब्जे में लिया है। मौके से टीम ने तलाशी के दौरान मिलावटी देसी व अंग्रेजी शराब, बड़ी कंपनियों के होलोग्राम रैपर, व ढक्कन बरामद किए। इसके अलावा दो कारों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अमित राज और कोतवाली पुलिस ने सूचना पर इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित बजरंग होटल के सामने श्यामबाबू कटियार के प्लाट में मिलावटी शराब का कारोबार हो रहा है। इस सूचना पर आबकारी टीम और प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने टीम के साथ घेराबंदी कर छापा मारा। यहां से टीम ने यहां से जिला बरेली थाना फतेहपुर पूर्वी के अत्तू नगला निवासी अवधेश शाक्य को दबोच लिया। टीम ने तलाशी के दौरान यहां से 24 पेटी मिलावटी देशी शराब, 100 लीटर मिलावटी शराब, 500 होलोग्राम 2,000 हजार बब्बरशेर के रैपर, 1,000 हजार मिस इंडिया के रैपर, 500 ढक्कन बरामद किए। इसके बाद टीम ने अवधेश से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान टीम ने कुछ ही दूर स्थित एक अन्य प्लाट से अरुणांचल प्रदेश की 35 पेटियां और एक कार को कब्जे में ले लिया। इस दौरान दो कारोबारी टीम को देखकर वहां से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए  अवधेश ने टीम को बताया कि कार उसके मौसेरे भाई गांव चांदपुर निवासी संजय शाक्य की है। टीम ने दो कारों को कब्जे में लिया है। अमित राज ने बताया कि इस कारोबार के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि इस शराब की करीब 1 लाख की कीमत होगी। प्रभारी फतेहगढ़ कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed