फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two police station line spot

दो थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Wed, 12 Apr 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 12 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two police station line spot
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने शमसाबाद थान अध्यक्ष को अवैध बालू खनन करवाने व नवाबगंज थानाध्यक्ष को खराब कानून व्यवस्था के आरोप में  के आरोप में लाइनहाजिर कर दिया है।  इसके अलावा सात निरीक्षक व उप निरीक्षकों इधर से उधर किया गया है। कंट्रोल रूप में कार्यरत निरीक्षक राजेश पाठक को थाना मऊदरवाजा का चार्ज सौंपा गया है। मऊदरवाजा में कार्यरत निरीक्षक संजीव सिंह राठौर को मोहम्मदाबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


यहां तैनात प्रमोद शुक्ला को अमृतपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। अमृतपुर के थानाध्यक्ष प्रीतम सिंह को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। संजय कुमार गुप्ता उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन से शमसाबाद थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शमसाबाद के थानाध्यक्ष मोहित यादव को अवैध बालू खनन के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। एसपी ने बताया कि ललितेश नरायन त्रिपाठी को जहानगंज से नवाबगंज थानाध्यक्ष के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


नवाबगंज में तैनात इंस्पेक्टर अशोक धर पांडेय को विवेचना में विलंब और लॉएंड आर्डर में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। नरेंद्र सिंह गौतम एसएसआई फर्रुखाबाद को थाना जहानगंज का प्रभारी बनाया गया है। शमसाबाद थाना क्षेत्र की चौकी चिलसरा में तैनात वीरपाल सिंह को थानाध्यक्ष कंपिल बनाया गया है। यहां तैनात थानाध्यक्ष मुकेश यादव को टीएसआई का प्रभार सौंपा गया है। टीएसआई का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में दरोगा शीलेश गौतम को पुलिस लाइन से चौकी बजरिया का प्रभारी बनाया गया है। दो थानाध्यक्षों को कार्य संतोष जनक न होने पर उनको लाइन हाजिर किया गया है। भाजपा सरकार में इतनी बड़ी संख्या में चार्ज छिनने और तबादले की गाज पहली वार प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों पर गिरी है। एसपी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed