फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two perpetrators to ten years imprisonment, fines

दो दुष्कर्मी को दस साल की कैद, जुर्माना

Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two perpetrators to ten years imprisonment, fines
कोर्ट - फोटो : demo photo
फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश अब्दुल मोबीन ने दुष्कर्म के मुकदमे में दो आरोपियों को दस साल कैद की सजा सुनाई। 15-15 हजार रुपये जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा न करने पर दस माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


जहानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 22 जून 2014 को अपनी ससुराल उन्नाव से मायके दवा लेने आ रही थी। रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद उतरने पर वह जहानगंज अपने घर जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। तभी एक टेंपो चालक आया और उसने जहानगंज चलने की बात कही। युवती टेंपो में बैठ गई। टेंपो में सवार दो युवक उसका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन


29 जून 2014 को युवती पांचालघाट पर परिजनों को मिली। मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मोहम्मदाबाद के मदनपुर निवासी रामप्रकाश और कमालगंज के नगला मनू निवासी रतीराम के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शिशुपाल सिंह ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को दोषी पाकर दस-दस साल कैद की सजा और जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर में दो साल की सजा
विशेष अदालत गैंगस्टर के न्यायाधीश आलोक पांडेय ने गैंगस्टर के मुकदमे के आरोपी को दो साल कैद की सजा सुनाई है। पांच हजार रुपये जुर्माना किया है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है।


कायमगंज के गांव दमदमा निवासी नौसाद के खिलाफ कोतवाल जितेन्द्र सिंह परिहार ने 13 अप्रैल 2007 को गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक ने जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ईश्वरी कुमारी शाक्या ने दलीले पेश की। सुनवाई पूरी होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाकर सजा और जुर्माने से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed