{"_id":"584c450a4f1c1be35944b9a5","slug":"two-people-are-robbed-in-early-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर के लुटरों ने दो लोगों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोर के लुटरों ने दो लोगों को लूटा
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित अनिल कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार दो युवकों को भोर के लुटेरों ने शनिवार सुबह 5 बजे लूट लिया। नकाबपोश बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है।
एटा जिले के थाना जैथरा के गांव कसेला निवासी अनिल कुमार शमसाबाद के गांव नगला नान निवासी जीजा अवधेश चतुर्वेदी के घर आए थे। शनिवार सुबह करीब 5 बजे गांव के सोमेश कुमार बाइक से अनिल कुमार को मंझना रेलवे स्टेशन पर जा रहे थे।
घना कोहरा होने के कारण सोमेश कुमार बाइक को धीमे चला रहे थे। बाग के पास दो नकाबपोश युवक आए और हाथ देकर बाइक रोकी। बाइक रुकते ही नकाबपोशों ने बाइक सवार युवकोें के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
मारपीट के बाद हमलावरों ने अनिल कुमार की जेब से 1800 रुपये व अन्य सामान लूट लिया। सोमेश के पास से रुपये व कोई सामान न मिलने पर नकाबपोशों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित रेलवे स्टेशन जाने की बजाए वापस गांव लौट आए। अनिल ने बताया कि तहरीर थाने में दी है।