{"_id":"6acaa76f2c7b683051019dc5","slug":"peermuchalla-murder-case-manoj-sharma-had-severed-vishals-head-from-his-body-with-a-sickle-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3641-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीरमुछल्ला हत्याकांड : मनोज शर्मा ने दरांत से विशाल का सिर धड़ से किया था अलग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीरमुछल्ला हत्याकांड : मनोज शर्मा ने दरांत से विशाल का सिर धड़ से किया था अलग
विज्ञापन
पिता-पुत्र पांच दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में साजिश से जुड़े अहम खुलासे; मुख्य आरोपी की तलाश में यूपी और हरियाणा रवाना हुईं टीमें
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली/जीरकपुर। पीरमुछल्ला के नेचर पार्क के पास जंगल में 22 वर्षीय विशाल की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, विशाल का सिर धड़ से अलग करने में मनोज शर्मा की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि हत्या की साजिश भी मनोज शर्मा ने रची थी। मामले में गिरफ्तार हरपाल कश्यप और उसके बेटे राहुल से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी हरपाल कश्यप (50) और उसके बेटे राहुल (29) को शनिवार को डेराबस्सी की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पूछताछ में पुलिस मुख्य आरोपी मनोज शर्मा और वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मनोज की तलाश में पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा रवाना की गई हैं।
दस से ज्यादा जगहों पर मारा छापा, हथियारों की तलाश जारी
मामले की जांच सीआईए खरड़, ऑपरेशन सेल मोहाली और ढकोली थाना पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से कर रही हैं। पुलिस ने शनिवार को पीरमुछल्ला और जीरकपुर में दस से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। हत्या में इस्तेमाल किए गए दराट, चाकू और अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी आरोपियों को कई जगह ले जाया गया, लेकिन अभी तक हथियार बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस को मुख्य आरोपी मनोज शर्मा की गिरफ्तारी से इस संबंध में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। ढकोली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विशाल की हत्या के मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एएसआई हरनेक सिंह और एएसआई गौरव के नेतृत्व में ढकोली थाना पुलिस की टीम ने ऑपरेशन सेल मोहाली और सीआईए टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
बबलू की मौत को लेकर थी रंजिश
पुलिस के अनुसार, हरपाल कश्यप और राहुल को संदेह था कि विशाल उनके बेटे बबलू की मौत के लिए जिम्मेदार है। इसी बात को लेकर उनके मन में विशाल के प्रति रंजिश थी। पुलिस का कहना है कि इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। जांच में विशाल और मनोज शर्मा के बीच उसकी पत्नी को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। विशाल की पत्नी रोली और उसके 10 माह के बेटे का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
ढकोली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर नंबर 140, दिनांक 8 अक्तूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत दर्ज की गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।