{"_id":"6acaa7cb1e66cf566e0db362","slug":"police-conduct-caso-operation-in-baltana-checks-carried-out-from-homes-to-scrap-shops-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3598-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बलटाना में पुलिस का कासो ऑपरेशन, घरों से कबाड़ की दुकानों तक की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बलटाना में पुलिस का कासो ऑपरेशन, घरों से कबाड़ की दुकानों तक की जांच
विज्ञापन
हरमिलाप नगर फेज-2 में संदिग्धों से पूछताछ, नशे के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना के हरमिलाप नगर फेज-2 में जीरकपुर पुलिस ने नशे और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कासो ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने घरों, दुकानों, झुग्गियों और कबाड़ की दुकानों की जांच की। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया। ऑपरेशन के दौरान एएसपी गजलप्रीत कौर, थाना प्रभारी जसवीर सिंह तूर और बलटाना चौकी प्रभारी मलकीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। जांच अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ सनातन धर्म मंदिर में बैठक की। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सुझाव लिए गए।