{"_id":"58bc57e24f1c1b6001e7ec1e","slug":"tourist-bus-crashed-into-the-pole-injuring-four-nepalese","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल से टकराई टूरिस्ट बस, चार नेपाली घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोल से टकराई टूरिस्ट बस, चार नेपाली घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर दुघर्टनाग्रस्त बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को झपकी आने से टूरिस्ट बस बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में नेपाल निवासी चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। नेपाल के कैलाली अतरौलिया निवासी आकाश पुत्र जयकुमार समेत काफी लोग मुंबई में नौकरी करते हैं। आकाश और वहां के रहने वाले 90 लोग एक टूरिस्ट बस से गौरीफंटा लखीमपुर खीरी जाने के लिए निकले थे। बस में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।
रविवार सुबह इटावा-बरेली हाईवे स्थित गांव भाऊपुर खुर्द आरबी ईंट भट्टा के पास चालक बस से संतुलन खो बैठा। बस बेकाबू होकर बिजली के पोल से टकरा कर रोड किनारे ईटों के चट्टों पर जाकर टिक गई। इससे बस का आधा हिस्सा तिरछा हो गया। चालक और हेल्पर बस छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना एंबुलेंस और यूपी 100 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
इस दुघर्टना में आकाश, धनदेवी पत्नी अमर सिंह, कल्पना पुत्री शेरबहादुर, दिलीप कुमार घायल हो गए। इनमें धनदेवी, कल्पना को लोहिया अस्पताल लेकर आई। यहां पर इन लोगों का उपचार किया गया। इसके बाद यह लोग वापस घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।