{"_id":"5745e8084f1c1b152c691709","slug":"three-houses-lifted-millions-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मकानों से लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मकानों से लाखों के जेवर उड़ाए
Farrukhabad
Updated Wed, 25 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक शोरूम में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर एक ही रात में तीन मकानों को निशाना बनाकर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। चोरी की तहरीर दी गई लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला ढुइंया निवासी राजेश शाक्य मंगलवार की रात कमरे में सो रहे थे। उनके भाई अवधेश और सर्वेश छत पर परिवार के साथ लेटे हुए थे। रात में किसी समय चोरों ने राजेश की बैठक वाले कमरे की कुंडी को सरिया डालकर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने राजेश के कमरे की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद चोरों ने अवधेश और सर्वेश के कमरों को खोल कर उसमें रखी अलमारी और अटैचियों से सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। रात करीब 3 बजे राजेश की पत्नी गायत्री सो कर उठीं तो बाहर से कुंडी लगी होने पर पति को इसकी जानकारी दी।
इस पर राजेश ने मोबाइल कर अपने भाई को उठाया। इसके बाद परिवार के लोग नीचे आए। कुंडी खोलने पर दोनों कमरे का सामान बिखरा होने पर उनके होश उड़ गए। शोर होने पर आसपास के लोग भी जाग गए। सुबह घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सर्वेश ने बताया कि उसके यहां से चोर दो लहंगे बने हुए, एक साड़ी, 25 हजार रुपये और करीब दो लाख के जेवर चोरी कर ले गए। इसके अलावा अवधेश ने बताया कि चोर उसके यहां 14 हजार रुपये और डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए। दोनों भाइयों ने बताया कि करीब 4.50 लाख की चोरी हुई है।
विज्ञापन
उधर, पड़ोसी मोहल्ला नौलखा निवासी राजमिस्त्री रामनरेश जाटव के यहां चोरों ने मेनगेट की कुंडी को सरिया से तोड कर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 7 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोर यहां से करीब 1 लाख के जेवर चुरा ले गए। कुछ ही दूरी पर मौजूद सरनाम सिंह जाटव के मकान को भी चोरी ने कुंडी तोड़ कर 10 हजार रुपये और लगभग 1 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। एक ही रात में तीन मकानों में चोरी की वारदात से इलाके के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। चोरी की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।