फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The young man died eating poisonous substance

जहरीला पदार्थ खाए युवक की मौत

Sun, 08 May 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The young man died eating poisonous substance
food poisoning - फोटो : File
संदिग्ध हालात में जहर खाए एक छात्र की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। परिजनों ने युवक को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना राजेपुर के गांव कनकापुर निवासी प्रवीन कुमार कुशवाह (22) पुत्र पृथ्वीराज सिंह मेजर एसडी सिंह डिग्री कालेज में बीएससी का छात्र था। प्रवीन 4 मई को बाइक से पत्नी आरती के साथ बद्री विशाल डिग्री कालेज के भारतीय स्टेट बैंक में किसी काम से आया था। वहां भीड़ अधिक होने के कारण प्रवीन ने पत्नी को लाइन में खड़ा कर दिया था। इस बीच प्रवीन को एक युवक वहां से बाहर बुला ले गया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद वह लौटा और पत्नी को लेकर वापस बाइक से घर जाने लगा। उसी समय लालगेट के पास उसकी तबियत खराब हुई और बेहोश होकर गिर पड़ा। पति की हालत खराब होते देख पत्नी ने जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर आ गए। बेटे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे आवास विकास कालोनी के अन्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम प्रवीन की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मगर कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बैंक में अज्ञात युवक प्रवीन को बुला ले गया और उसे किसी चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed