फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The soldier hanged in the bathroom of the police station

थाने के बाथरूम में सिपाही ने लगाई फांसी

Thu, 24 May 2018 11:25 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 24 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
The soldier hanged in the bathroom of the police station
मृतक सिपाही का फाइन फोटो। - फोटो : amarujala
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात सिपाही ने कंपिल थाने के बाथरूम में अंगोछे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बाथरूम में गए सिपाही ने साथी को फांसी पर लटका देखा और थानाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी को सूचना दी। सीओ नरेश कुमार, विधायक अमर सिंह खटिक और एसओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। मृतक सिपाही कानपुर के श्याम नगर के रामपुरम का रहने वाला था। वह 2015-16 में पुलिस में शामिल हुआ था। फिलहाल पुलिस की प्राथमिक जांच में घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कानपुर के रामपुरम श्याम नगर निवासी सिपाही अनिल कुमार (28) पुत्र राज बल्लभ कुशवाहा 2015-16 में सीतापुर से पुलिस में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती फर्रुखाबाद की गई। 31 जनवरी 2018 को अनिल कुमार की कंप्यूटर आपरेटर पर पहली तैनाती कंपिल थाने में की गई। तब से वह कंपिल थाने में काम देख रहा था। वह थाने के पास नई बनी बैरक के कमरे में दो अन्य सिपाहियों के साथ रहता था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक शुरू होने के कुछ देर बार अनिल कार्यालय से उठकर कमरे पर चला गया। शाम करीब 6 बजे सिपाही रवींद्र कुमार बैरक के पास स्थित बाथरूम में गया तो अनिल का शव छत पर पड़ी बीम के खाली स्थान पर अंगोछे से लटक रहा था। सिपाही रवींद्र ने इसकी जानकारी एसओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी को दी। घटना की जानकारी पर विधायक अमर सिंह खटिक और सीओ नरेश कुमार थाने पहुंचे। घटना की जानकारी उसके परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी। एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीस कमेटी के बैठक के दौरान मृतक सिपाही अपने कमरे में गया था। कुछ देर बार रवींद्र सिपाही ने उसको बाथरूम में लटका देखा और इसकी जानकारी दी। मृतक गुमसुम रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता एयर फोर्स में है और उसका एक भाई नेवी में नौकरी करता है। मृतक के परिजन कानपुर से चल दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed