{"_id":"128a5b5d794ab8339caea0c8322a7867","slug":"the-robber-arrested-in-kannauj-commalganj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज का लुटेरा कमालगंज में गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज का लुटेरा कमालगंज में गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
गश्त के दौरान थाना पुलिस ने जिला कन्नौज थाना तालग्राम क्षेत्र में हुई
विज्ञापन
लूट के आरोपी को तमंचा व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। तालग्राम पुलिस ने
पकड़े गए लुटेरे से आकर पूछताछ की। गुरुवार रात उप निरीक्षक सर्वेश कुमार
कस्बे में गश्त कर रहे थे। राजेपुर सरायमेंदा क्रासिंग के पास संदिग्ध रूप
से खड़े युवक को पुलिस ने टोका तो वह भागने
लगा। पुलिस ने घेरकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस मिले। युवक ने अपना नाम रंजीत पुत्र रामेश्वर निवासी निसवा थाना तालग्राम जिला कन्नौज बताया। पुलिस ने जब तालग्राम पुलिस से रंजीत की हिस्ट्री खंगाली तो पता चला कि रंजीत लूट और मुठभेड़ के मामले में वांछित है। शुक्रवार को थाना तालग्राम के
दरोगा महेंद्र कुमार गौतम थाने आए और उन्होंने रंजीत से पूछताछ की। दरोगा महेंद्र के मुताबिक 20 जुलाई को रंजीत ने तालग्राम गांव के सामने अमित व उनकी पत्नी हीरा देवी निवासी नगला दुर्गा थाना तालग्राम के साथ लूटपाट की थी। 24 अगस्त को रंजीत अपने साथी अशोक, सरवन और गोविंदा निवासी तालग्राम के साथ तालग्राम के सामने लूट की योजना
बना रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर अशोक और सरवन को गिरफ्तार कर लिया था। रंजीत और गोविंदा भाग गए थे। सरवन के पास से एक लूट की चेन बरामद हुई थी। उप निरीक्षक सर्वेश ने बताया कि रंजीत को जेल भेज दिया गया है।