{"_id":"5724f6af4f1c1b6536a914e3","slug":"the-pretext-of-marriage-law-continued-widow-physical-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बेवा भाभी करता रहा शारीरिक शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर बेवा भाभी करता रहा शारीरिक शोषण
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शादी का झांसा देकर देवर बेवा भाभी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। मायके जाने पर देवर ने शादी कर ली। ये आरोप भाभी ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की दो वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पति की मृत्यु के बाद देवर के भाभी से संबंध हो गए। इस दौरान देवर बेवा भाभी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
एक महीना पहले महिला अपने पिता की मृत्यु होने पर मायके चली गई थी। इस दौरान देवर ने शादी कर ली। जब महिला लौट कर घर पहुंची तब उसे शादी की जानकारी हुई। शनिवार को महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि देवर के ऊपर कर्जा था। इस कारण देवर ने उसके जेवर और एक बीघा जमीन को बिचवा कर कर्जा निपटा दिया। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ पति-पत्नी जैसे संबंध बनाता रहा।
पिता की मृत्यु पर वह मायके गई तो देवर ने आनन-फानन में शादी कर ली। उसने बताया कि उसके तीन बच्चे भी हैं। उधर, कोतवाल देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।