फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The perpetrators threatened the mother took the boy hanging on

मां के दुष्कर्मियों की धमकी पर बालक ने लगाई फांसी

Sun, 26 Jul 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Jul 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
The perpetrators threatened the mother took the boy hanging on
कायमगंज क्षेत्र निवासी बालक ने मां से दुष्कर्म करने वालों की धमकी से
विज्ञापन
परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट लिखाई है।  क्षेत्र निवासी बाइक मैकेनिक के 12 वर्षीय पुत्र ने कमरे में फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतार कर सीएचसी ले गए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस

पर छिबरामऊ जा रहा पिता लौट आया। मां का कहना था कि बेटा पिता के साथ छिबरामऊ जाने की जिद कर रहा था। वह छोटे बेटे को साथ ले गए। इससे क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा ली। पिता ने बागों में काम करने वाले मुब्बी पुत्र मुज्जन निवासी कटरा रहमत खां और तौकीर निवासी अताईपुर कोहना के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि आरोपी

उसके साथ काम करते थे। 27 मई को मुब्बी उसके घर पैसे मांगने आया था। उस समय वह घर पर नहीं था। पत्नी ने मुब्बी को 500 और मल्लू निवासी अताईपुर जदीद को एक हजार रु़पये दिए थे। मुब्बी ने उसकी पत्नी को घर में अकेला पाकर  दुष्कर्म किया था। इसे उसके बेटे और अन्य बच्चों ने देख लिया था। रविवार को मुब्बी और तौकीर मोहल्ले में आए और बेटे

को तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर उसने घर आकर फांसी लगा ली। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पिता ने नहीं दिलाई बाइक तो दे दी जान
मोटर साइकिल दिलाने से पिता ने मना कर दिया तो युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटका देखा। जानकारी मिलने पर दरोगा हरपाल सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  गांव पिलखना निवासी सोनू जाटव (26) की शादी छह माह पूर्व हुई थी। शनिवार की रात सोनू ने पिता रघुनाथ से मोटर

साइकिल खरीदने के लिए रुपये मांगे। पिता ने मना कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। रविवार की सुबह सोनू उठा और खेतों की ओर चला गया। सुबह नौ बजे गांव के कुछ लोगों ने मनोहर नगर जाने वाले संपर्क मार्ग किनारे खड़े पेड़ पर सोनू का शव लटका देखा। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर अचरा चौकी प्रभारी हरपाल सिंह

यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। इन्होंने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दरोगा ने बताया कि पता चला है मृतक शराब पीने का आदी था। इसको लेकर उसका पिता से विवाद होता था। पिता ने दो बीघा खेत बेचा था। इससे उसने बाइक दिलाने को कहा। पिता के इनकार करने पर फांसी लगा ली। युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

महिला ने फांसी लगाई
संदिग्ध हालात में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव राजेपुर राठौरी निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री सोनी की शादी बबना निवासी ह्रदेश कुमार के साथ हुई थी। सोनी करीब एक माह से मायके में थी। रविवार को उसने कमरे के अंदर छत पर लगे कुंडे में धोती का फंदा गले में डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed