फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The murder of one and a half months ago uncovered

डेढ़ माह पहले हुई हत्या का पर्दाफाश

Tue, 29 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 29 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The murder of one and a half months ago uncovered
डेढ़ माह पहले कंपिल रोड पर भांजे के साथ लूट और मामा की हत्या का पुलिस ने
विज्ञापन
पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। इनसे लूटा गया मोबाइल, बैग और हत्या में प्रयुक्त तमंचे के अलावा एक और तमंचा भी बरामद किया है। एसपी ने खुलासे पर टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।

15 अगस्त की देर रात 10.30 बजे कंपिल रोड पर अलीगंज के गांव कुदेशा निवासी ब्रजभान पुत्र राजाराम अपने भांजे जसवीर पुत्र धर्मपाल निवासी रायपुर के साथ घर जा रहे थे। लखनपुर मोड के पास चार लुटेरों ने इनसे लूट कर ली। ब्रजभान के विरोध करने पर लुटेरों ने  बैग लूटकर उसे गोली मार दी। घायल ब्रजभान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तभी से पुलिस इस हत्या

का खुलासा करने के लिए हाथ पैर मार रही थी। पुलिस को लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर  हत्यारों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस ने रायपुर निवासी नफीस पुत्र मुफीद और सोनेलाल पुत्र उजागर निवासी नौगवां थाना मेरापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। इन्होंने बताया कि उनके साथ रायपुर के दो अन्य युवक

भी इसमें शामिल हैं। पहले सभी ने मंडी समिति के पास बैठकर शराब पी । इसके बाद  बाइक से रायपुर की ओर जाने लगे।  रास्ते में मामा-भांजे को पैदल जाते देख इन्हें  घेर कर लूट लिया। मृतक के विरोध करने और तमंचे की छीना झपटी में  गोली लग गई। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि सोनेलाल के पास से लूटा गया बैग और हत्या में

प्रयुक्त तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए। नफीस के पास से एक तमंचा चार कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कोतवाल रूम सिंह को पांच हजार और टीम के सदस्यों को पांच हजार रु पये के ईनाम का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed