{"_id":"33974cd2a39d10f30fba7d969c8950d2","slug":"the-failure-of-the-police-control-room-even-brazen-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरों ने पुलिस कंट्रोल रूम किया फेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोरों ने पुलिस कंट्रोल रूम किया फेल
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
चोरों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। इसके चलते इन्होंने टेलीफोन की
विज्ञापन
केबिल काट कर पुलिस कंट्रोल रूम फेल कर दिया। इससे सभी टेलीफोन और नेट
सिस्टम फेल हो गया। इसके साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की केबिल
भी चोर चुरा ले गए। इसकी जानकारी तब हुई जब टेलीफोन बंद होने की शिकायत पर
टेलीफोन विभाग के कर्मचारी चेकिंग करने पहुंचे। पता चला कि केबिल का कुछ
हिस्सा छत पर पड़ा है । बाकी केबिल चोरी हो गई है।
जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम की टेलीफोन केबिल चोरी होने से लगाया जा सकता है। मंगलवार की रात चोर पुलिस लाइन में बने कंट्रोल रूम और बीएसए कार्यालय की टेलीफोन केबिल काट ले गए। केबिल का कुछ हिस्सा पोल से छत तक छोड़ गए। बुधवार की सुबह कंट्रोल रूम और बीएसए कार्यालय के टेलीफोन और नेट सिस्टम कर्मचारियों को बंद मिला। इसकी शिकायत टेलीफोन कार्यालय में की गई। विभागीय कर्मचारी खराबी का कारण देखने
पहुंचे। वह केबिल बक्से के पास केबिल को जोड़ते और हटाते रहे। करीब आधे घंटे तक परेशान होने के कारण कर्मचारियों ने छत पर चढ़कर केबिल देखी तो वह हैरान रह गए। दोनों जगह की केबिल गायब थीं। इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों को दी गई। आरआई लाइन सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि लाइन के पास जेसीबी से काम हो रहा था। संभवत: उसी से लाइन खराब हुई होगी। केबिल चोरी हुई है इसकी जानकारी नहीं है। कंट्रोल रूम से इसकी जानकारी की जा रही है।