फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo driver murdered bodies dumped in the sugarcane

टेंपो चालक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

Tue, 20 Dec 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
Tempo driver murdered bodies dumped in the sugarcane
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टेंपो चालक की हत्या कर हत्याराें ने शव को गन्ना के खेत में फेंक दिया। खोजबीन के दौरान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। भाई ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन



थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव अमिलापुर निवासी अमर सिंह यादव (45) टेंपो चलाता था। 18 दिसंबर को अमर सिंह गांव के ही महावीर सिंह यादव के यहां होने वाले अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। बताया गया कि 18 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे तक महावीर सिंह के यहां अमर सिंह काम करता रहा। इसके बाद से वह लापता हो गया।
विज्ञापन


अमर सिंह के परिवार वाले यही समझते रहे कि वह महावीर के यहां मौजूद है। जब दूसरे दिन अमर सिंह घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सोचा कि वह काम पर चला गया होगा। इस पर परिजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की। मंगलवार को गांव के लोगों के साथ परिवार के लोग खोजबीन के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान गांव के ही अतर सिंह के गन्ना के खेत में अमर सिंह का शव पड़ा मिला। शव पड़े होने की सूचना फैलते ही गांव के तमाम लोग मौके पर आ गए। सूचना पाकर सीओ सिटी आलोक सिंह और थाना प्रभारी संजीव राठौर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।


इस बीच अमर सिंह के परिवार वाले भी घटनास्थल पर आ गए थे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। अमर के भाई चरन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई महावीर के यहां होने वाले अन्नप्राशन कार्यक्रम में गया था। मंगलवार को जब खोजबीन कर रहे थे।

तब भाई का शव बरामद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गोली मार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। इस पर डाक्टर सुमित सिंह ने शव का लोहिया अस्पताल में एक्सरे कराया। एक्सरे में गोली की पुष्टि नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमर सिंह की रविवार रात धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि की गई।


अमर सिंह यादव की शादी नहीं हुई थी। करीब दो वर्ष पहले वह एक महिला को कहीं से ले आया था। कुछ ही दिनों बाद वह भी घर से चली गई थी। अमर सिंह सदर नगर पालिका में संविदा पर ट्रैक्टर भी चलाता था। करीब छह महीना पहले ही उसने नगर पालिका का काम छोड़ दिया था।


परिजनों ने बताया कि अमर सिंह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गया था। दूसरे दिन जब मोबाइल घर पर देखा तो वह चकित रह गए। इसके बाद ही उन लोगों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि सिर में गोली का निशान बना हुआ था। इसके साथ ही उसके गले में भी चोट के निशान थे।



अमर सिंह यादव की हत्या के पीछे पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मान रही है। फिलहाल थाना प्रभारी संजीव राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। हत्या किसने और क्यों की इसकी जानकारी की जाएगी। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed