{"_id":"57001bc94f1c1b917ff003e4","slug":"teens-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में किशोर जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में किशोर जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से किशोर घायल हो गया। घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर निवासी प्रदीप कुमार का शुक्रवार को तिलक समारोह था। रात के समय जब कार्यक्रम हो रहा था। उसी समय हर्ष फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदीप के रिश्तेदार विशाल पुत्र शिवनरायन निवासी हुसैनगंज थाना कमालगंज के गोली जा लगी। गोली लगते ही तिलक में हड़कंप मच गया। घटना को देखकर वहां पर मौजूद आरोपी ओमप्रकाश निवासी पुनपालपुर को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रदीप के पिता अजेंद्र सिंह ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। मेरापुर थाना प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर तमंचा बरामद हो गया। उसका चालान किया गया।
विज्ञापन