{"_id":"b9dbd250efa652544a6025510026552f","slug":"several-injured-in-fights-six-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़ों में कई घायल, छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़ों में कई घायल, छह गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। एक मामले में पुलिस ने छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना मऊदरवाजा इलाके के गांव लोहापानी निवासी जनवेश कुमार की दीवार को गांव के ही अनिल ने गिरा दिया। इसको लेकर विवाद होने पर हमलावरों ने जनवेश के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल, सतेंद्र, रिषीपाल, आदेश, शिशुपाल, राजेश्वर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं
जिला कन्नौज थाना छिबरामऊ के गांव खुबरियापुर निवासी अनुपम चतुर्वेदी कुछ समय से अपने बहनोई श्रीकांत के यहां पर रह रहे हैं। बुधवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी होने पर इनमें मारपीट हो गई। घटना की सूचना पीड़ित ने थाना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद श्रीकांत को छोड़ दिया गया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव लुधैया निवासी रामपाल प़ुत्र सूबेदार ने गांव के राजेश, कौशलेंद्र और पप्पू के
खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इसकेे मुताबिक आरोपी गांव में क्रीड़ा स्थल की जमीन पर मकान बनवा रहे थे। इसकी शिकायत भाई सर्वेश ने जिला क्रीड़ा अधिकारी और एसडीएम से की थी। इसके बाद एसडीएम ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। तभी से आरोपी उससे रंजिश मानने लगे थे। रामपाल ने बताया कि वह सुबह घर जा रहा था । तभी आरोपियाें ने उसे पकड़कर पीट दिया।
विज्ञापन
घर में घुस कर महिलाओं को पीटा
घर में घुस कर हमलावराें ने महिलाओं सहित छह लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने पीड़ितों के साथ एसपी से मिलकर न्याय मांगा है।
कोतवाली इलाके के गांव खानपुर मढ़ैया निवासी राकेश नट की विधवा मिथलेश की बेटी 15 जून की सुबह हैंडपंप पर पानी
भरने ॅगई थी। वहां पर मौजूद छुन्ना और सौरभ ने पानी भरने से रोक दिया। इसको लेकर विवाद हो गया था। इसका उलहना देने के लिए मिथलेश छुन्ना के घर गईं। इस पर हमलावरों ने मिथलेश के घर पर धावा बोल दिया। इन्हाेंने मिथलेश, चांदनी, मीना देवी, नेहा, पूजा, छल्ले को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिथलेश तहरीर लेकर कोतवाली गई तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसकी शिकायत महिला सभा
जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह से की। सुलक्षणा सिंह बुधवार को अस्पताल में भर्ती घायलों को लेकर एसपी आफिस पहुंचीं। उन्हाेंने एसपी विजय यादव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मिथलेश ने बताया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की।
दो पक्षाें में मारपीट, पांच लोग घायल
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। गांव भाऊपुर चौरासी निवासी श्रीकृष्ण की गांव के ही विजय कुमार से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में श्रीकृष्ण, इनकी पत्नी कुसमा देवी, बेटी वंदना, रंजना और दूसरे पक्ष से विजय कुमार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।