फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Rural shot while sleeping

ग्रामीण की सोते समय गोली मार कर हत्या

Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Aug 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
Rural shot while sleeping
घर के बाहर सो रहे ग्रामीण की रविवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होने पर एसपी समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। मृतक के भाई ने पिता-पुत्रों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

थाना अमृतपुर के गांव आसमपुर तिर्रफा निवासी राजेंद्र अवस्थी (45) की शादी नहीं हुई थी। वह अपनी मां राजरानी के साथ रहता था। उसके भाई रामप्रकाश और शिवप्रकाश अपने अलग मकानों में रहते है। राजेंद्र अवस्थी रविवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 3 बजे गांव के ही कौशल अग्निहोत्री और उसके भाई व पिता असलहे लेकर आ

गए। हमलावरों ने चारपाई पर सो रहे राजेंद्र पर रात ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर भाई रामप्रकाश और उसके परिवार के अन्य लोग भी आ गए। हमलावरों ने इनको भी जानमाल की धमकी दी और भाग गए। सूचना मिलने पर एसओ राजबहादुर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ

कालूराम दोहरे भी पहुंच गए। एसपी ने मृतक के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई रामप्रकाश ने घटना के बारे में बताया। उसने गांव के ही ओमकार अग्निहोत्री, इनके बेटे कौशल, दुर्गेश, कृष्णानंद, गांव बलीपट्टी रानीगांव निवासी अमरनाथ, इसके बेटे धनीराम, बनवारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।

रामप्रकाश ने बताया कि 31 दिसंबर 2014 को कौशल अग्निहोत्री के संदिग्ध हालात में गोली लग गई थी। इस पर कौशल ने उसके भाई समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने घटना को झूठा पाया और एफआर लगा दी थी। उसने बताया कि ओमकार के बहनोई अमरनाथ शुक्ला उर्फ गन्नी से विवाद होने पर वर्ष 1989 में

फायरिंग हो गई थी। जिसमें अमरनाथ शुक्ला घायल हो गए थे। इसमें भाई राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गवाहों की गवाही न हो पाने के कारण मुकदमा छुट गया था। रामप्रकाश ने बताया कि ओमकार उसकी बुआ के बेटा है। इन लोगों से लंबे समय से रंजिश चली आ रही है। पुलिस ने कौशल समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बदमाशों और ग्रामीणों में फायरिंग
घर के बाहर सो रहे राजेंद्र अवस्थी की हत्या के बाद फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोगों के अलावा अन्य ग्रामीण ने बदमाशों के आने की भनक पर हमलावरों की घेराबंदी की। इस दौरान हमलावरों ने ग्रामीणों पर भी फायर कर दिए। जवाब में ग्रामीणों ने हमलावरों पर फायर किए। हालांकि किसी अन्य के गोली नहीं लगी। जब ग्रामीण लौट कर आए तब तक राजेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed