{"_id":"36b1d0f35da64d3ee849f7d6679ce194","slug":"rural-in-revenge-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में ग्रामीण की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पंछी नगला में पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात
विज्ञापन
हमलावरों ने टहलने निकलने ग्रामीण की टकोरे से प्रहार कर निर्मम हत्या कर
दी। घटना की सूचना मिलने पर सीओ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ
की। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। समाचार लिखे
जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
गांव पंछी नगला के रहने वाले रामकिशोर (38) पुत्र रूपराम लोधी रविवार रात करीब 7.30 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। बिजली न होने के चलते अंधेरा पसरा था। वह अपने घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि अज्ञात हमलावरों ने टकोरे से रामकिशोर पर ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिया। चीख-पुकार मचाने पर रामकिशोर के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे और रामकिशोर का शव रक्तरंजित अवस्था में जमीन पर पड़ा था।
शव देख परिजनों का कोहराम मच गया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ एके रावत और कोतवाल एके परिहार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने गांव के ही कोटेदार दारा सिंह पुत्र रामप्रसाद और गुड्डू पुत्र रामसिंह पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि वर्ष 2013 में गुड्डू के पिता रामसिंह की हत्या हो गई थी।
इस मामले में रामकिशोर समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रामकिशोर जमानत पर छूटे चल रहे थे। सीओ ने बताया कि मृतक रामकिशोर के परिजन कोटेदार दारा सिंह और गुड्डू पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।