{"_id":"5904d5164f1c1b4522c0d9c5","slug":"report-on-dowry-harassment-over-husband-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sat, 29 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
dowry
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने पति समेत छह लोगों पर मारपीट करने और तेल डाल कर जलाने का प्रयास का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को दस दिन पहले तहरीर दी थी। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद अब थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के गांव महरूपुर रावी निवासी आकाश की पत्नी ज्योति ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसकी शादी 18 नवंबर 2015 को महरूपुर रावी निवासी आकाश के साथ हुई थी।
शादी के एक साल बाद से ही ससुरालीजन व्यापार के लिए 50 हजार रुपये और एक भैंस की मांग कर रहे थे। व्यवस्था न हो पाने के कारण ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे। 12 अप्रैल 2016 को पति समेत ससुराली जनों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। 14 सितंबर 2016 में न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया था। इसके बाद ससुरालीजन समझौता कर घर बुला लाए थे। 19 अप्रैल पति ने मारपीट कर मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तहरीर रख ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल से की। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने पति आकाश, सास बच्चो देवी, जेठानी स्नेहलता, देवर कालू, ननद कपूरी देवी और रीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी एसओ केके गौतम ने बताया एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की ली गई है।