{"_id":"58ebd5b84f1c1b6137cf5b80","slug":"rape-abducted-and-raped-in-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बना किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो शमसाबाद।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद। रविवार रात एक गांव के घर से किशोरी को युवक दबोच कर ले गया। आरोपी ने गांव से कुछ दूरी पर बनी एक झोपड़ी में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पांच घंटे बाद खोजबीन के दौरान किशोरी झोपड़ी में बंधी मिली। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने इस घटना को छेड़छाड़ में दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र का रहने वाला ग्रामीण रविवार रात करीब 8 बजे पत्नी को लेकर अपने खेत पर गेहूं काटने गया था।
उसकी तीन बेटियां घर के आंगन में लेटी थीं। रात करीब 2 बजे दंपति घर लौटे तो देखा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर नहीं है। इस पर दंपति बेटी की खोजबीन के लिए निकल पड़े। दंपति ने इसकी जानकारी प्रधान को दी। प्रधान के साथ गांव के लोग रात में किशोरी की खोजबीन करने निकल पडे़। गांव से कुछ दूरी पर खाली झोपड़ी में खटपट की आवाज आने पर परिवार के लोग झोपड़ी में पहुंचे।
यहां किशोरी के हाथपैर बंधे हुए थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
परिजनों ने आनन-फानन किशोरी के हाथपैर खोले। सोमवार सुबह करीब 4 बजे परिवार के लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। यहां किशोरी ने पुलिस को बताया कि गांव का ही युवक उसे घर से पकड़ ले गया। पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा और हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। हालांकि किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट छेड़छाड़ में दर्ज की। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। एसओ मोहित यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इंसेट
इससे पहले भी एक के घर में घुस चुका युवक
दुष्कर्म की शिकार किशोरी के परिजनों ने बताया कि आरोपी करीब सात माह पूर्व भी गांव के एक मकान में घुस गया था। इसकी तहरीर दी गई थी। बाद में दोनों के बीच कुछ लोगों ने समझौता करा दिया।
सूचना के बाद भी दरोगा नहीं पहुंचा
किशोरी से हुए दुष्कर्म की जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो प्रधान ने मोबाइल से इसकी सूचना दरोगा वीरपाल को रात करीब 2:30 बजे दी। इसके बाद भी जब दरोगा मौके पर नहीं पहुंचा तो पीड़ित परिवार खुद थाने पहुंचा। उधर, दरोगा वीरपाल ने सूचना आने की बात से इनकार किया है।