फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Provost of the city having been recorded missing reprimand

गुमशुदगी दर्ज न होने पर शहर कोतवाल की फटकार

Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 16 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Provost of the city having been recorded missing reprimand
टीचर के बेटे की गुमशुदगी दर्ज न होने पर शनिवार को युवक के परिजनों ने
विज्ञापन
एसपी आफिस पहुंच कर हंगामा किया। इन्होंने एएसपी के समक्ष पुलिस के लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एएसपी ने शहर कोतवाल को तलब कर फटकार लगाई। मोहल्ला नेकपुर चौरासी खेरेपुर निवासी घनश्याम का बेटा दीपक कटियार 12 मई को अपनी टीचर मां को स्कूल छोड़ने पांचाल घाट गया था। इसके बाद वह गंगा स्नान करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चला गया था। यहां से वह लापता हो गया।

परिजनों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित को फतेहगढ़ कोतवाली भेज दिया। तब से परिजन चक्कर काट रहे हैं लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की है। शनिवार को दीपक के पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ एसपी आफिस पहुंचे। यहां पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस पर बाहर आए एएसपी रामभवन चौरसिया ने परिजनों से

वार्ता की। परिजनों ने बताया कि वह फतेहगढ़ से लेकर शहर कोतवाली तक के चक्कर लगा रहे हैं। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एएसपी ने शहर कोतवाल आरपी यादव को तलब कर फटकार लगा दी।  एएसपी ने कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed