{"_id":"6aa9773ecac2c6cbd10a55ae","slug":"the-police-will-trace-from-the-mobile-numbers-received-from-nigerians-to-the-international-gang-fatehabad-news-c-21-hsr1007-952429-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नाइजीरियन से मिले मोबाइल नंबरों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह तक पहुंचेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नाइजीरियन से मिले मोबाइल नंबरों से अंतरराष्ट्रीय गिरोह तक पहुंचेगी पुलिस
Tue, 15 Sep 2026 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड फ्लाईओवर के पास 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी मामले में पुलिस ने मंगलवार को नाइजीरियन रिच्ड डेसमेंट को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
रिमांड के दौरान आरोपी से कई संदिग्ध मोबाइल नंबर मिले हैं। साइबर टीम इनके आधार पर नशा सप्लायरों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह तक पहुंचने की कोशिश करेगी। पूछताछ में सामने आया है कि दिल्ली में सक्रिय नाइजीरियन गिरोह प्रदेश में हेरोइन के साथ कोकीन की भी सप्लाई कर रहा है। नशे की सप्लाई के लिए महिलाओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके। इस मामले में पकड़ी गई निशा हिसार में पीजी में रह रही थी। 11 सितंबर को सीआईए टोहाना की टीम ने भूना रोड फ्लाईओवर के पास कार सवार निशा, सोनू कुमार निवासी गांव खानक, जिला भिवानी, हाल शीशमहल वाली गली, मॉडल टाउन हिसार व रविन्द्र शर्मा निवासी गांव नलवा, जिला हिसार कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था।