फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Poles killed by the robbers took the bike rider

लुटेरों के खंभे ने ली बाइक सवार की जान

Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Tue, 22 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Poles killed by the robbers took the bike rider
प्रतीकात्मक - फोटो : demo
सिवाला खरीदकर वापस लौट रहे बाइक सवार को सड़क पर लकड़ी का खंभा डालकर रोकने का प्रयास किया गया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई। बाइस सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


गांव होतेपुर कंपिल का रहने वाला शनि देव पुत्र सोबरन गांव गढ़िया जगन्नाथपुर से सिवाला खरीदने गया था। वह एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर सिवाला खरीदकर वापस आ रहे थे। सोमवार की देर शाम ग्राम बरखेड़ा के पास लुटेरों ने लकड़ी का लट्ठा डालकर रोक लिया। बचने में लकड़ी के लट्ठे से बाइक टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक को देखकर लुटेरे भाग गए। बाइक सवारों ने उसे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कारोबारी से 50 हजार लूटने का आरोप
थाना मोहम्मदाबाद के गांव रठौरा नगला नीम में टेंट कारोबारी ने पुलिस चौकी ताजपुर पहुंचकर 50 हजार रुपये लूट लेने का आरोप लगाया है।
गांव बिदाहा के रहने वाले मनोज कुमार की रठौरा में टेंट की दुकान है। उसका कहना है कि वह सोमवार शाम दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी बीच पड़ोसी गांव दलजीत सिंह नगला के रहने वाले मुकेश कुमार और शुभम ने उसे पकड़ लिया और मारपीट करके उसके पास से 50 हजार रुपये छीन लिए। घटना की सूचना देर रात पुलिस चौकी ताजपुर को दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed