फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mid shot dead while sleeping

सोते समय अधेड़ की गोली मारकर हत्या

Sun, 14 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mid shot dead while sleeping
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला हीरा सिंह गांव में सोते समय अधेड़ की गोली
विज्ञापन
मारकर हत्या कर दी गई। पास सो रहे नाती को घटना की भनक तक नहीं लगी। मृतक के पुत्र ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गांव नगला हीरा सिंह निवासी दाताराम जाटव (58) शनिवार रात घर के बाहर सो रहे थे। पास की चारपाई पर नाती गौरव कुमार (11) पुत्र वीर सिंह सोया हुआ था। अन्य परिजन छत पर लेटे थे। रात में किसी समय अज्ञात हमलावरों ने दाताराम के सिर व कोख में सटाकर गोली मार दी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले।

धमाके की आवाज सुनकर छत पर सो रहे परिजन जाग गए। वीर सिंह ने पिता दाताराम को आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर परिजन नीचे आए। तो दाताराम खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं और गौरव सो रहा था। परिजनों ने गौरव को जगाया और घटना के बारे में पूछा, लेकिन वह हक्काबक्का हो गया। बताया कि वह तो सो रहा था। उसे कुछ भी नहीं पता। परिवार वाले दाताराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लोहिया अस्पताल

रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने दाताराम को मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी पर एसओ मुकेश यादव फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र वीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed