फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Love cheat boyfriend beaten, attempted kidnapping

प्यार में धोखा देने पर प्रेमी को पीटा, अपहरण का प्रयास

Fri, 27 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Love cheat boyfriend beaten, attempted kidnapping
अकाली सरपंच की पत्नी का अपहरण - फोटो : Demo Pic
प्यार में धोखा मिलने से खफा प्रेमिका शुक्रवार को प्रेमी के घर साथियों के साथ पहुंची। प्रेमिका ने साथियों के सहयोग से प्रेमी की जमकर धुनाई की और उसे बोलेरो में डालकर चली गई। प्रेमी के पड़ोसियों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने अलीगंज में बोलेरो को पकड़ लिया। अलीगंज कोतवाली में समझौता होने पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर जाने दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित युवक दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वहीं पर युवक के गांव की ही रहने वाली महिला भी अपने पति के साथ रहती थी।
विज्ञापन


प्रेमिका के मुताबिक गांव के नाते युवक का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम-संबंध हो गया। प्रेमिका का आरोप है कि दो साल से युवक उससे अवैध संबंध बनाए रहा। दो माह पहले बिना बताए गांव लौट आया। इस दौरान कई बार संपर्क कर उसे दोबारा दिल्ली बुलाया लेकिन वह जाने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन


इससे गुस्साई प्रेमिका शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे पांच-छह युवकों और एक महिला के साथ युवक के घर पहुंची। प्रेमी को पहले जमकर पीटा और बाद में बोलेरो में डालकर ले गए।  इस दौरान पड़ोसियों ने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस ने जिला एटा थाना व कसबा अलीगंज में यूपी 100 पुलिस ने बोलेरो को ओवरटेक रुकवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में दो महिलाएं और पांच-छह हमलावरों के अलावा प्रेमी सवार था। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर अलीगंज कोतवाली पहुंची। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद प्रेमिका दिल्ली वापस लौट गई। शमसाबाद एसओ मोहित यादव ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed