{"_id":"5757121b4f1c1bb05d9c56ec","slug":"landlord-and-tenant-stealing-millions-from","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक व किराएदार के यहां से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक व किराएदार के यहां से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार लूटेरे
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट कंपनी के एजेंट के घर से चोर लाखों रुपये की कीमत के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। चोरों ने किराएदार के यहां भी चोरी की वारदात अंजाम दी।
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला नैन निवासी नत्थूलाल प्राइवेट कंपनी में एजेंट हैं। यह सोमवार की रात छत पर सो रहे थे। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने जीने की कुंडी बंद कर दी। यह कमरों में रखे बक्सों और अटैचियों को खोलकर नगदी और जेवर निकाल ले गए।
इसके बाद चोरों ने नत्थूलाल के यहां किराए पर रह रहे ओमशरन के कमरे का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से नगदी और जेवर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह नत्थूलाल सोकर उठे तो जीने का दरवाजा अंदर से बंद देखकर दंग रह गए। यह पड़ोसी के घर से नीचे उतरे। घर में जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। किराएदार ओमशरन के कमरे का भी ताला टूटा था। ओमशरन परिवार के साथ ससुराल गए थे।
नत्थूलाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। नत्थूलाल ने बताया कि चोर उसके यहां से 21 हजार रुपये नगद और करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। चोर किराएदार के कमरे से भी सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। नत्थूलाल ने बताया कि चोर प्राइवेट कंपनी के जरूरी कागजात भी चुरा ले गए।